कोरबा। आगामी जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल और सटीक बनाने की दिशा में जिला कोरबा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज कलेक्टर सभा कक्ष में ग्रामों की भौगोलिक सीमाओं के सटीक भू-संदर्भण (Geo-Referencing) के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जनगणना कार्य निदेशालय, छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी बैद्यनाथ कुमार ने प्रतिभागियों को Google Earth Pro सॉफ्टवेयर के उपयोग की विस्तृत तकनीकी ट्रेनिंग दी।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल मोड में होगी, जिसमें पहला चरण (हाउस लिस्टिंग) अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक और दूसरा चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में पूरा किया जाएगा। ग्रामों के सटीक भू-मानचित्रण के लिए Google Earth Pro का उपयोग अनिवार्य होगा।
प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज, सहायक नोडल अधिकारी एम. एस. कंवर सहित तहसीलदार, जोन अधिकारी और तकनीकी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि जनगणना कार्य अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण हो सके।
यह प्रशिक्षण डिजिटल जनगणना की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें भवनों और क्षेत्रों का जियो-टैगिंग किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















