कोरबा। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026) के तहत आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर बिलासपुर संभाग सुनील जैन ने कोरबा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने विधानसभा पाली-तानाखार के मतदान केंद्र क्रमांक 209 माध्यमिक शाला चैतमा तथा 183 प्राथमिक शाला सुतर्रा का अवलोकन किया। इसके अलावा कटघोरा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 33 प्राथमिक शाला कसनिया एवं 34 माध्यमिक शाला कसनिया का भी निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान केंद्रों में प्रारंभिक रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन कर पंजीकृत मतदाताओं की जानकारी ली गई। स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं के संबंध में संबंधित बीएलओ से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही नाम जोड़ने हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्री जैन ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

