कोरबा। कोरबा शहर के पुरानी बस्ती, ब्राम्हण पारा निवासी पुरुषोत्तम चन्द्रा पिता गणेश राम चन्द्रा का गुरुवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। लगभग 50 वर्षीय पुरुषोत्तम चन्द्रा (बऊ) बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें गहन उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके आकस्मिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व. पुरुषोत्तम चन्द्रा अपने पीछे पिता, माता, पत्नी, पुत्र इतिहास चन्द्रा, भाई रूपलाल चन्द्रा, मनमोहन चन्द्रा तथा दो बहनों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनकी अंतिम यात्रा आज शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे पुरानी बस्ती स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी। इसके पश्चात पुरानी बस्ती (दुरपा रोड) स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















