एचटीपीएस के चार कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

कोरबा।हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम से दिसंबर 2025 माह में सेवानिवृत्त हुए चार कर्मचारियों को पावर कंपनी परिवार की ओर से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वालों में कनिष्ठ पर्यवेक्षक बजरंग लाल चंद्रा एवं घनश्याम प्रसाद साहू, संयंत्र सहायक श्रेणी-एक बलवंत सिंह तथा संयंत्र परिचारक श्रेणी-दो प्रसाद शामिल हैं।

सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने सभी कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए पावर कंपनी की ओर से उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न एवं सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किए गए।

श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.के. पांडे, ए.के. शाह, के.एन.बी. राव, एस.के. पंड्या एवं एस.सी. पाठक उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लगभग 39 वर्षों के दीर्घ सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए पावर कंपनी परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।