स्नेह सदन वृद्धाश्रम में आयुष विभाग का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, बुजुर्गों को मिला स्वास्थ्य लाभ

कोरबा।जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा कोरबा नगर स्थित स्नेह सदन वृद्धाश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर बुजुर्गों को निःशुल्क दवाइयां एवं च्यवनप्राश का वितरण किया गया। आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए नियमित योगाभ्यास और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।

शिविर से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण लाभ मिला और उनके चेहरों पर संतोष की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। ऐसे चिकित्सा शिविर बुजुर्गों की देखभाल के साथ-साथ आयुष पद्धति को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।