कोरबा।नए साल की शुरुआत में नगर पालिक निगम कोरबा की ओर से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने गोपालपुर बस्ती निवासी रतिराम चौहान, रामपुर निवासी यूनोर्स राज तथा राताखार निवासी दिलीप कुमार को इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल प्रदान की।
निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने हितग्राहियों को ट्रायसिकल सौंपी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
पैरों से दिव्यांग रतिराम चौहान और यूनोर्स राज को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब इस ट्रायसिकल से उनकी मुश्किलें आसान हो जाएंगी।
हितग्राहियों ने महापौर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि ट्रायसिकल मिलने से अब उन्हें कहीं आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, वरिष्ठ नेत्री रूकमणी नायर, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी हरिश सक्सेना, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, मनोज राजपूत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















