कोरबा। कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बोतली के आश्रित गांव टेंगरमार में 23 वर्षीय नवविवाहिता राधिका मांझी की सांप के डसने से मौत हो गई। राधिका 8 माह की गर्भवती थीं और उनकी शादी को मात्र 10 महीने ही हुए थे।
घटना मंगलवार दोपहर की है। राधिका खाना खाने के बाद घर के आंगन में बाथरूम जा रही थीं, तभी अचानक उनका पैर सांप पर पड़ गया। गुस्साए सांप ने उन्हें एक नहीं, बल्कि तीन जगह डस लिया। राधिका की चीख सुनकर परिजन दौड़े आए, लेकिन सांप झाड़ियों में छिप गया।राधिका के पति फिरत राम मांझी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सांप उनके घर के आसपास दिखाई दे रहा था। वे खेती-किसानी और मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। राधिका मूल रूप से दरगा केराकछार की रहने वाली थीं और उनकी गर्भावस्था का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था।
परिजनों ने तुरंत राधिका को प्राथमिक उपचार के लिए करतला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही राधिका ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। मामले की आगे की जांच जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















