कोरबा। नव वर्ष 2026 की शुरुआत से पहले कोरबा पुलिस ने जिले में अपराधियों के खिलाफ व्यापक और सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन शांति” के तहत पिछले तीन दिनों में कुल 152 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीसरे दिन पकड़े गए 58 वारंटी आरोपी शामिल हैं, जिनमें 17 स्थायी वारंटी भी हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस ने इन पर लगातार निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और सफलतापूर्वक गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया।
अभियान के दौरान मानिकपुर चौकी ने 10, कोतवाली थाना ने 6 और राजगामार चौकी ने 5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। वहीं स्थायी वारंटों के मामलों में कोतवाली एवं मानिकपुर चौकी द्वारा 5-5 वारंट निष्पादित किए गए।
कोरबा पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।
असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस की यह पहल नए साल में जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















