रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन पुलिस विभाग के अधिकारियों को नए साल का खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 16 अधिकारियों को पदोन्नति दी है।
विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति (DPC) की 10 दिसंबर 2025 को हुई बैठक की अनुशंसा पर इन अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP)/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP)/उप सेनानी या समतुल्य रैंक पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नत अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
रितेश चौधरी
जितेन्द्र कुमार खूंटे
अंजली नाग (गुप्ता)
कर्ण कुमार उके
मनोज कुमार ध्रुव
पुष्पेन्द्र नायक
मनोज तिर्की
सारिका वैद्य
निधि नाग
कपिल चन्द्रा
अविनाश कुमार मिश्रा
ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी
योगेश कुमार साहू
मयंक तिवारी
रश्मीत कौर चांवला
अनिल कुमार विश्वकर्मा
यह पदोन्नति पुलिस महकमे में उत्साह का संचार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम न केवल उनकी मेहनत का सम्मान है, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा।


Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















