कोरबा। नगर निगम कोरबा की स्मॉल गार्डनिंग पहल शहरवासियों को बेहद पसंद आ रही है। विभिन्न चौक-चौराहों और सड़क किनारों पर सजे रंग-बिरंगे फूलों के छोटे गार्डन न केवल शहर को सुंदर बना रहे हैं, बल्कि राहगीरों के मन को भी प्रसन्न कर रहे हैं।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में निगम ने शहर के प्रमुख स्थानों जैसे सीएसईबी चौक, सुभाष चौक, घंटाघर, अप्पू गार्डन, निगम कार्यालय साकेत, कलेक्ट्रेट एटीएम के पास तथा डी-1 और डी-2 आवासगृह के निकट आकर्षक थीम और डिजाइन वाली स्मॉल गार्डनिंग विकसित की है।
यहां मेरीगोल्ड, साल्विया, पिरोनिया, बरबीना, डैन्थस, जीनिया, गजेनिया, पिटूनिया जैसी मौसमी फूलों की प्रजातियां लगाई गई हैं।
सुभाष ब्लॉक निवासी फिरतराम यादव ने बताया कि जगह-जगह स्मॉल गार्डनिंग से शहर का वातावरण बेहद सुहावना हो गया है। एम.पी. नगर के पवनदास दीवान का कहना है कि इन रंग-बिरंगे फूलों से शहर की सुंदरता में नया आयाम जुड़ गया है।
उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर ने कहा कि आकर्षक डिजाइनों में फूलदार पौधों का रोपण किया गया है और कुछ जगहों पर कार्य अभी जारी है, जिससे कोरबा का सौंदर्य और निखरेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















