आशी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान, जिले-प्रदेश का बढ़ाया मान

कोरबा। दुर्ग में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल डांस, म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स कम्पटीशन एंड फेस्टिवल में कोरबा की युवा प्रतिभा आशी वर्मा ने नाट्य-नर्तन विधा में शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से उन्होंने जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन किया है।

कम उम्र में ही विभिन्न मंचों पर अपनी नृत्य कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली आशी वर्मा ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश की अन्य निपुण नृत्य प्रतिभाओं को पीछे छोड़ते हुए निर्णायकों को अपनी सशक्त प्रस्तुति से प्रभावित किया।

आशी की इस सफलता पर उनका परिवार और विद्यालय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस जीत से कोरबा की कला प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है।