Blog

महावीर जयंती पर महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल का रक्तदान शिविर, 25 लोगों ने किया रक्तदान

कोरबा। महावीर जयंती के पावन अवसर पर महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा जैन भवन, कोरबा में विशेष रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिविर में लगभग 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

साथ ही उपस्थित नागरिकों के रक्तचाप और शुगर की निःशुल्क जांच की गई। होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगियों को परामर्श एवं उपचार भी प्रदान किया गया, जिसका लाभ लगभग 150 से 200 लोगों ने उठाया।

आयोजकों ने बताया कि महावीर जयंती के संदेश सेवा, करुणा और मानवता को आगे बढ़ाते हुए समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा जताई।