Blog
मंदिर परिसर में प्लास्टिक उपयोग पर कार्रवाई, दो दुकानदारों पर जुर्माना
कोरबा। प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत नगर पालिक निगम ने मॉं सर्वमंगला मंदिर परिसर में कार्रवाई करते हुए दो दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है।
नगर निगम द्वारा सितंबर 2025 से सर्वमंगला मंदिर परिसर को प्लास्टिक फ्री जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
निरीक्षण के दौरान पूजन सामग्री विक्रेता नरसिंह पटेल और नारियल विक्रेता किशन पटेल की दुकानों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग पाया गया। इसके बाद निगम अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये की पेनाल्टी लगाई।
नगर निगम ने संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
