Blog
बिना रेडियम पट्टी दौड़ रहे 119 भारी वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत चलाया गया विशेष अभियान
कोरबा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।
दर्री और कोरबा अनुभाग के औद्योगिक क्षेत्रों (एनटीपीसी, कुसमुंडा, दीपका, बालको एवं उरगा) में बिना रेडियम पट्टी वाले भारी वाहनों पर शिकंजा कसा गया। पूर्व में दी गई समझाइश के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 119 भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
इनमें दर्री अनुभाग में 47 और कोरबा अनुभाग में 72 वाहन शामिल हैं।
पुलिस ने अभियान के दौरान 68 वाहन चालकों को शराब के नशे में पकड़ा। इन सभी के विरुद्ध धारा 185 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
जनवरी से अब तक जिले में नशे में वाहन चलाने के 534 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 154 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। शेष मामलों में कार्रवाई के लिए डीटीओ को पत्र लिखा गया है।
पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से रेडियम पट्टी लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यातायात नियमों की उपेक्षा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
