कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में उन्होंने मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश नियंत्रण प्रणाली की बारीकी से जांच की।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो, निर्वाचन उपकरणों के रख-रखाव और दस्तावेजीकरण में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।
साथ ही परिसर की साफ-सफाई,विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धताऔर मशीनों की स्थिति का नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेखों और मशीनों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए।
इस मौके पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर ने जोर दिया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा और रख-रखाव में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















