कोरबा। भिलाई बाजार क्षेत्र के निवासी प्रदीप जायसवाल ने नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत से मुलाकात की और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कुसमुंडा एसईसीएल स्कूल बस पास के नवीनीकरण की आवश्यकता जताई तथा बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों के ट्रिप बढ़ाने की मांग की। साथ ही, नरईबोध सड़क की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके शीघ्र सुधार की मांग उठाई।
प्रदीप जायसवाल ने इन मांगों सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















