कोरबा।प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ आगामी 22 दिसंबर को एक दिवसीय प्रवास पर ऊर्जाधानी कोरबा पहुंचेंगे। इस दौरान वे नगर के प्रबुद्धजनों, युवाओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए “भारत का वर्तमान परिदृश्य और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी” विषय पर अपने विचार रखेंगे तथा प्रश्न-उत्तर के माध्यम से संवाद भी करेंगे।
इस अवसर पर 12 से 15 सदस्यों द्वारा गठित राष्ट्रीय विचार मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वैचारिक जागरूकता उत्पन्न करना तथा देश के गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान राष्ट्रीय चुनौतियों से आम जनमानस को अवगत कराना है।
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार, राष्ट्रवादी वक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे कश्मीर, भारतीय संवैधानिक इतिहास, आंतरिक सुरक्षा, ऐतिहासिक पुनर्मूल्यांकन एवं राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर अपने स्पष्ट और तथ्यपरक विचारों के लिए जाने जाते हैं। लगभग 25–30 वर्षों के पत्रकारिता करियर में वे Zee News, BBC World, Sahara TV जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं तथा पाकिस्तान के निजी न्यूज़ चैनल ‘आज टीवी’ में भारत संवाददाता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के तीन बार महासचिव रह चुके हैं।
पत्रकारिता से सक्रिय भूमिका से अलग होने के बाद उन्होंने जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्य किया तथा “We The Citizens” नामक एनजीओ की स्थापना की। वे अनुच्छेद 370, 35A सहित विभिन्न संवैधानिक विषयों पर कानूनी व वैचारिक पहल के लिए भी जाने जाते हैं।
कार्यक्रम विवरण
मुख्य वक्ता: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ
विषय: भारत का वर्तमान परिदृश्य और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
स्थान: आशीर्वाद पॉइंट, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा
समय: 22 दिसंबर, सोमवार, शाम 4:00 बजे से
आयोजन समिति ने कोरबा के समस्त नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस बौद्धिक संवाद का लाभ उठाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















