कोरबा। दीपका थाना पुलिस ने बांकी मोंगरा निवासी एसईसीएल कर्मी दीनदयाल से डरा-धमकाकर 8 लाख रुपये और 2.5 लाख रुपये का चेक वसूलने वाले प्रवीण झा को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर के भारतीय नगर निवासी प्रवीण झा (36 वर्ष, पिता रामनंद झा) ने ऊँची पहुँच का दावा कर दीनदयाल को नौकरी से निकलवाने की धमकी दी और उक्त राशि हड़प ली।
पीड़ित दीनदयाल ने परेशान होकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से सलाह ली, जिनके सुझाव पर उसने दीपका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रवीण झा को बिलासपुर से गिरफ्तार कर दीपका लाया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 371/25, धारा 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी के बाद कुछ प्रभावशाली लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई रोकने का दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन दीपका पुलिस ने दृढ़ता के साथ जांच और कार्रवाई जारी रखी। मामले की विस्तृत जांच चल रही है ताकि पूरे प्रकरण का खुलासा हो सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















