कोरबा। साई एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
समारोह में बच्चों के लिए तीन वर्गों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, महिलाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कला से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के परिवारों और पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
साई एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सचिन सिंघल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संस्था छोटे स्तर से शुरू हुई थी और अब यह एक विशाल वृक्ष के रूप में विकसित हो रही है।
प्रतियोगिताओं में नैनीका मित्रा, अद्विका सिंघल और टियारा रोहरा विजेता रहीं, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका नूपुर अग्रवाल ने निभाई, जबकि अरविंद सिंघानिया, कमल अग्रवाल, विजय सोनी, मनीष अग्रवाल और नूपुर अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विकास खेमका, बृजमोहन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, निमेश पटेल, राजेश शर्मा, दीपक मोटवानी, दिलीप सुमित्रा मित्र, दिनेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन सामुदायिक एकता और उत्सव के उत्साह को बढ़ाने में सफल रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















