कोरबा। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में भूपेंद्र सिंह पंवार और श्रीमती विंध्यवासिनी पंवार के सौजन्य से संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
यह कथा एमआईजी 1/87, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से माता रानी की इच्छा तक आयोजित हो रही है। कथा का श्रवण कथा आचार्य पंडित जनार्दन प्रसाद दुबे (बरपाली वाले) द्वारा किया जा रहा है, जबकि उप आचार्य पंडित भागवत प्रसाद दुबे (कोरबा वाले) हैं।
आयोजन के अंतर्गत कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत और भागवत पुराण में वर्णित भगवान कृष्ण के जन्म की कथा विशेष रूप से प्रस्तुत की जा रही है।
कथा में बताया गया कि जब कंस ने देवकी की आठवीं संतान को मारने का प्रयास किया, तब योगमाया देवी ने कंस के हाथों से निकलकर विंध्याचल पर्वत की ओर प्रस्थान किया। यह कथा भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है।
आयोजकों ने बताया कि यह कथा 30 अक्टूबर तक चलेगी, जब इसका विश्राम होगा। भक्तों से इस संगीतमय कथा में शामिल होकर भक्ति का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

