कोरबा जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल सतरेंगा में 05 अक्टूबर, रविवार की शाम एक दुखद हादसा हुआ। पिकनिक मनाने आए कुछ पर्यटक उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब एक चारपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पर्यटक झील किनारे बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी पास में खड़ा वाहन अचानक चल पड़ा और सीधे उन पर जा चढ़ा। इस हादसे में करीब पांच लोग घायल हो गए।




घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को बाल्को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे के कारण सतरेंगा क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने का कारण तकनीकी खराबी या चालक की लापरवाही हो सकती है। मामले की गहन जांच जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















