कोरबा।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने कोरबा प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों पर प्रकाश डाला।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनाज उत्पादकों को लाभ पहुंचा रही है।
आलोक ठाकुर ने बताया कि बीज, उर्वरक और कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ इन पर दी जा रही सब्सिडी से किसानों को काफी सहूलियत हो रही है।
उन्होंने कहा, “केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इनके प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों की स्थिति मजबूत हुई है।” उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे प्रदेश भ्रमण के दौरान किसानों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठा सकें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















