‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मदनपुर स्कूल में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

कोरबा, 19 सितंबर 2025: कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के चैतमा परिक्षेत्र में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हाइस्कूल हिंदी माध्यम, मदनपुर (रजकम्मा) में ‘एक पेड़ मां के नाम दो वृक्षारोपण सेवा पर्व’ अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर. दुबे, सीसीएफ कार्ययोजना बिलासपुर,जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों और स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और पौधरोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और वन अधिकारियों ने वनों के महत्व पर प्रकाश डाला और वृक्षारोपण को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

रोपित पौधों की देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल के विद्यार्थियों को सौंपी गई। वन परिक्षेत्राधिकारी डी.के. कुर्रे ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और शासकीय कार्यालयों के परिसरों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। वन विभाग की नर्सरी में तैयार पौधे स्कूलों और लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य

इस अभियान का उद्देश्य जिले में वनों का प्रतिशत बढ़ाना और पर्यावरण में हो रहे बदलावों को रोकने के लिए सार्थक कदम उठाना है। वन विभाग का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में दिलहरण कश्यप (जनपद उपाध्यक्ष, पाली), सरमन मरावी (सरपंच, मदनपुर), हेमलाल (उप सरपंच, मदनपुर), कृष्णा यदु (अध्यक्ष, एसएफडीसी), मनमोहन दास (पंच),बहोरिक कश्यप (प्राचार्य),राजू जोगी,विनोदजायसवाल  (व्याख्याता),श्रीमती कमोदनी राम,कल्पना कुजूर,वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.के. कुर्रे, सीएफओ वाय.के. आडिल्य, के.के. सिंह तंवर, वनरक्षक बलवान सिंह कुर्रे, सुखमन पाटले और सलमा पैकरा उपस्थित रहे।