कोरबा। युक्ति युक्तकरण के तहत पदस्थापना स्थल पर ज्वॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है। कहा गया है कि नई पदस्थापना में जो शिक्षक ज्वाइन करने में रूचि नहीं लेंगे। उनका भुगतान रोका जाएगा। इसके साथ ही सर्विस बेक्र की कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर अजीत वसन्त ने शिक्षा विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अब सख्त रूख अपनाया है। उन्होंने इसका ब्यौरा प्राप्त किया। साफ तौर पर कहा गया कि व्यवस्था के तहत शिक्षकों को जो स्कूल दिया गया है, वहां 7 दिन के भीतर ज्वाइन करें। अन्य स्थिति में उन पर कार्यवाही तय है।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों को छोडक़र अन्य सभी शिक्षकों को सात दिवस के भीतर संबंधित विद्यालयों में ज्वॉनिंग कराएं। समय सीमा की बैठक में नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर सहित प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की शासकीय योजनाएं बंद हो चुकी है, उसके बैंक खाते बंद कराकार शेष राशि को शासन के खाते में जमा कराए व प्रमाण पत्र भी ले। जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालय के नये भवन के प्रशासकीय स्वीकृति, आत्मानंद विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती की समीक्षा की। उन्होंने आत्मानंद विद्यालय मेंयोग्य शिक्षकों की भर्ती करने तथा भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्रयोगशालाओं की स्टेटस लेकर अगली बैठक से पूर्व रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों को आगे बढ़ाने को कहा गया। प्रशासकीय स्वीकृति से पूर्व पोषण पुनर्वास भवन के लिए सीएमएचओं को स्थल चिन्हित करने, बाल सम्प्रेक्षण गृह के शेष कार्यों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने धार्मिक स्थल कनकी, मड़वारानी, मातिनदाई मंदिर परिसरों में जनसुविधा एवं पयेजल की व्यवस्था, रेडी टू ईट निर्माण, मेडिकल कॉलेज सडक़ मार्ग, सीएचसी परिसर में आवास निर्माण, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से संबंधित कार्य सहित अन्य विषयों की चर्चा कर प्रगति की जानाकरी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग,अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना,सहित सभी एसडीएम, जिला अधिकारी और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















