कोरबा। एडीएम एक्स मोटराइज्ड कार क्लीनिंग ब्रश का उद्घाटन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और मेयर संजूदेवी राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
आज भारत ही नहीं, समूचा विश्व हमारी तकनीकी क्षमता का लोहा मानता है। जिसे विष्णु देव साय सरकार भी हर संभव प्रयास से प्रोत्साहित कर रही है।यह उपलब्धि निश्चय ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के स्वप्न को साकार करने की ओर बढ़ता हुआ सशक्त कदम है।
समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान,मंडल उपाध्यक्ष अनिल यादव,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य भूपेंद्र साहू,कोषाध्यक्ष राकेश नागरमल अग्रवाल,दीपक यादव, मनोज सिंह राजपूत, श्याम ध्रुव, मैकेनिकल इंजीनियर आनंद मानिकपुरी, तुषार मानिकपुरी व अन्य लोग उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















