ग्राम अपराध पुस्तिका का डिजिटलीकरण शुरू, पुलिस के लिए आसान होगा रिकॉर्ड सर्च

कोरबा। पुलिस को अब एक नई जिम्मेदारी मिली हुई है – ग्राम अपराध पुस्तिका में विभिन्न प्रकार के अपराधों के डाटा को फीड करने की। यह काम डिजिटलाइज्ड होना है। पुलिस का काफी समय अब इसी काम में लगना है।

जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्र में इस काम को शुरू किया गया है। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हुई विभिन्न घटनाओं को पहले मैन्युअल दर्ज किया गया था, अब उसे डिजिटलाइज्ड फीड करना है। व्यवस्था के अंतर्गत थाना चौकी की शुरुआत जिस वर्ष से हुई है उसे समय से ही ऐसे सारे आंकड़े इस रिकॉर्ड में अपलोड करने को कहा गया है।

माना जा रहा है कि ऐसा किए जाने से विभिन्न प्रकरणों को एक क्लिक में सर्च करने और उसका अध्ययन किया जाना आसान होगा। बताया गया कि पहले की व्यवस्था में रिकॉर्ड के पन्ने पलटने पढ़ते थे और देखना पड़ता था कि मामला कहां पर है इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था। नई व्यवस्था से कई प्रकार के फायदे पुलिस कर्मियों को होंगे।

ग्राम अपराध पुस्तिका को फुली डिजिटलाइज करने से एक क्लिक में पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसमें समय कम लगेगा और उसका नियोजन दूसरे कार्यों में पुलिस कर सकेगी।