विद्या भारती के तीन दिवसीय खेलकूद समारोह का आगाज, 21 विद्यालयों के 245 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

कोरबा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की योजना से कोरबा विभाग के सरस्वती शिशु मंदिरों में तीन दिवसीय खेलकूद समारोह सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कोरबा सहित 3 जिलों के 21 विद्यालयों के 245 खिलाड़ी भाग ले रहे है।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि अजय सिंह कोरम अधीक्षण यंत्री छराविमं दर्री, अध्यक्षता धनंजय सिंह अध्यक्ष सशिमं दर्री, संस्थान प्रतिनिधि नरेश जायसवाल प्रांत प्रमुख वनांचल शिक्षा सेवा न्यास छग, अर्जुन सिंह पटेल जिला प्रतिनिधि कोरबा जिला, दीपक सोनी विभाग समन्वयक कोरबा विभाग), संयोजक भीष्मदेव सिंह व्यवस्थापक सशिमं दर्री, खेल प्रभारी चिंतामणी कौशिक प्राचार्य सशिमं कुसमुण्डा, डॉ. मंजुला साहू, श्रीमती मालती जोशी, नवल किशोर शुक्ला प्राचार्य सशिमं दर्री मंच में विराजमान थे।

मां सरस्वती, मां भारती एवं ओमकार के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर दीप मंत्र के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

विद्यालय के बहिनो द्वारा सुमधुर वंदना वाद्य यंत्रों के साथ हुआ, दीपक सोनी द्वारा अतिथियों का परिचय एवं नवल किशोर शुक्ला एवं श्रीमती सुषमा बारस्कर के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

नरेश जायसवाल ने विद्या भारती द्वारा आयोजित विद्यालय स्तर से अखिल भारतीय स्तर तक की खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होने कहा कि विद्या भारती में पांच आधारभूत विषयों को जोडा गया है। खेलकूद के माध्यम से शरीर स्वस्थ रहता है। इस खेलकुद में एथलेटिक्स खेलों का समावेश किया गया है।