मिनीमाता बांगो बांध:जलस्तर 358 मीटर पर पहुंचा,गेट कभी भी खोले जा सकते हैं

कोरबा, 15 सितंबर 2025: मिनीमाता बांगो बांध में आज दोपहर 3:00 बजे जलस्तर 358.00 मीटर तक पहुंच गया, जिसमें जलभराव 90.12% दर्ज किया गया है।

कार्यपालन अभियंता, बांगो बांध के अनुसार, यदि जलस्तर में वृद्धि जारी रही या जलभराव 92% से अधिक हुआ, तो बांध के गेट खोले जा सकते हैं। यह कदम जल की अत्यधिक आवक को नियंत्रित करने के लिए उठाया जाएगा। प्रशासन स्थिति पर सतर्क नजर रखे हुए है।