रायपुर।छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में ताजा बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में यह तीसरी बार है जब बिजली दरों में वृद्धि की गई है, जिससे प्रत्येक उपभोक्ता पर करीब 1000 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।
डॉ. महंत ने बताया कि प्रति यूनिट 20 पैसे की बढ़ोतरी से किसान, व्यापारी और आम जनता सभी प्रभावित हुए हैं।
इसके साथ ही, पूर्ववर्ती सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना को बंद करने से जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि कोयला और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में इतनी वृद्धि का क्या औचित्य है, खासकर जब राज्य अपनी जरूरत की बिजली पूरी करने के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी बिजली बेचता है।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की है कि बिजली दरों में हुई इस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार का यह फैसला जनविरोधी है और इसे तुरंत रद्द करना होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















