सक्ती जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मालखरौद थाना क्षेत्र के छपोरा चौकी अंतर्गत 45 वर्षीय आरोपी दुजराम सोनवानी ने 8 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दुजराम सोनवानी ने नाबालिग को घर में अकेले होने का फायदा उठाया। उसने मासूम को बाजार घुमाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और फिर अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद नाबालिग ने रोते-बिलखते अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत छपोरा चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी दुजराम सोनवानी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। क्षेत्र में इस तरह की जघन्य घटना ने न केवल लोगों को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और पीड़िता के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
