कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय, हरदीबाजार में शुक्रवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनय पाठक, कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) थे, जबकि अध्यक्षता डॉ. राघवेंद्र दुबे, प्रांतीय अध्यक्ष, तुलसी साहित्य प्रकाशन अकादमिक, बिलासपुर ने की।
संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व महाविद्यालय के संस्थापक बोधराम कंवर, पूर्व राज्य खाद्य आयोग सदस्य ज्योतिनंद दुबे, शिक्षाविद डॉ. गजेंद्र तिवारी, शिक्षाविद अजय दुबे, बबलू राठौर, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल पांडे, समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















