पुराना बस स्टैंड में त्रिदेव थीम पर सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल, मां दुर्गा की होगी भव्य स्थापना

कोरबा। क्वांर नवरात्र पर्व के लिए कोरबा नगर क्षेत्र में तैयारी शुरू हो गई है। अनेक स्थानों पर भव्य आयोजन किए जाने है। इसके लिए समितियों ने लाखों का बजट तैयार किया है। कई प्रकार के आकर्षण इसमें शामिल होंगे।

पुराना बस स्टैण्ड में दुर्गा पूजा पंडाल को त्रिदेव थीम पर तैयार किया जाना है। इसके भीतर मां दुर्गा विराजित होंगी।

बताया गया कि कोलकाता के 25 कारीगरों का नियोजन इसके लिए किया गया है। वे पंडाल बनाने में अभी से जुट गए हैं ताकि षष्ठी पूजा से पहले काम पूरा हो सके। बताया गया कि हर बार की तरह इस बार भी यह पूजा पंडाल सबसे अलग होगा और हजारों लोगों को अपनी तरफ एक्ट्रैक्ट करेगा।

पूजा के लिए समिति गठित की गई है जिसमें सत्येन्द्र वासन अध्यक्ष, अनिल जायसवाल उपाध्यक्ष, सचिव प्रवीण पाण्डेय बनाए गए है। कार्यकारिणी में अंजू साहू, समीर मजुमदार, तिलक अरोरा, गजेंद्र जायसवाल, रीतेश अग्रवाल, नितेश साहू, राजा राव, पिंटू जायसवाल एवं संरक्षक गोपाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुरेंद्र लांबा को बनाया गया है।