कोरबा।जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा जेसी सप्ताह के तीसरे दिन अशोक वाटिका में ‘टग ऑफ वॉर’ और ‘योगा चैलेंज’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रस्साकशी और सूर्य नमस्कार, वृक्षासन जैसे विभिन्न योग आसनों की प्रतियोगिता हुई, जिसमें लगभग 50 लोगों, जिसमें मोर्निंग वॉक ग्रुप भी शामिल था, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं।
रस्साकशी प्रतियोगिता में चैंबर अध्यक्ष योगेश जैन और उनकी टीम विजेता रही, जबकि योग चुनौती में मुकेश गोयल, दीपक केवट, श्यामलाल साहू, नवीन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल और हर्ष गुप्ता ने जीत हासिल की।
विजेताओं को जेसीआई द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष ई. राज अग्रवाल, आनंद रैकवार, आनंद अग्रवाल, अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, कार्यक्रम निदेशक डॉ. ज्योतिबाला, सचिव अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष आयुष अग्रवाल, कपिल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सीए त्रिलोकीनाथ बजाज, जेसीरेट अध्यक्षा आयुषी अग्रवाल, मोरध्वज गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















