कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा का आयोजन रायपुर के माना शूटिंग रेंज में संपन्न हुआ। जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के लगभग 250 शूटर्स ने हिस्सा लिया।
समापन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया एवं उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। कोरबा जिले के 11 खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन मेडल अपने नाम किए।
केंद्रीय विद्यालय की छात्रा सौम्या विश्वकर्मा ने जूनियर वुमेन ओपन साइट 50 मीटर प्रोन पोजीशन राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता। अक्षय कुमार एंथोनी ने 50 मीटर सीनियर ओपन साइट राइफल शूटिंग प्रोन पोजीशन में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उन्होंने ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप, भोपाल के लिए भी क्वालिफाई किया।
सीनियर मास्टर मेन्स वर्ग में अभिजीत कुमार आनंद ने पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। टीम स्पर्धा में रायफल शूटिंग में कोरबा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टीम को नेशनल रेनाउंड मेडलिस्ट आकाश सराफ एवं अक्षय कुमार एंथोनी ने प्रशिक्षित किया। संगठन के अध्यक्ष नूतन सिंह और अन्य पदाधिकारी ने विजेताओं को बधाई दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















