व्यापारी अमित अग्रवाल के लापता होने से परिजन परेशान, पुलिस को दी गई सूचना

कोरबा। कोरबा शहर के एक जाने-माने व्यापारी अमित अग्रवाल (47 वर्ष) के अचानक लापता होने से उनके परिजन और शुभचिंतक चिंतित हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अग्रसेन मार्ग, साईं कुंज निवासी अमित, जो कंप्यूटर जोन के संचालक और वर्तमान में गणेश इंटरप्राइजेज में कार्यरत हैं, 8 सितंबर को सुबह 10:34 बजे अपने घर से निकले थे। इसके बाद उन्हें करीब 11:45 बजे पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में देखा गया, लेकिन तब से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों की चिंता तब और बढ़ गई जब पता चला कि अमित ने अपना मोबाइल, पर्स और अन्य जरूरी सामान घर पर ही छोड़ दिया था। शांत स्वभाव और धीर-गंभीर व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले अमित अपनी पत्नी के साथ साईं कुंज में रहते हैं, जबकि उनकी एक पुत्री और पुत्र भारत से बाहर सेटल्ड हैं।

परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है और अपने स्तर पर भी अमित का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके शुभचिंतकों ने अपील की है कि यदि किसी को अमित अग्रवाल के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत मोबाइल नंबर 8889921700 पर संपर्क करें।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें।