विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक 9 सितंबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2025 को दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में राज्य के विकास, जनकल्याण और विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर चर्चा के साथ अहम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

बैठक के समापन के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की विस्तृत जानकारी देंगे। यह बैठक राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण नीतिगत बदलावों का आधार बन सकती है।