नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर है। सूत्रों के अनुसार, इस एनकाउंटर में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, और सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी और आधिकारिक आंकड़े जारी किए जाएंगे।
इसी बीच, राजधानी रायपुर के मेफेयर होटल में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर एक उच्चस्तरीय रणनीतिक बैठक चल रही है। इस बैठक में राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती को मजबूत करना और विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक लागू करना है।
बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियानों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
बस्तर में जवानों के पराक्रम ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा है। नारायणपुर में चल रही इस मुठभेड़ ने बैठक में चर्चा को और गंभीर कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शीर्ष अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।
नक्सलियों की हानि और सुरक्षा बलों की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सामने आएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















