आरोग्यधाम की पहली वर्षगांठ पर रक्तदाताओं को मुफ्त ओपीडी, शिक्षकों के सम्मान में विशेष कैंप

कोरबा। पावर सिटी कोरबा में आरोग्यधाम पालिक्लिनिक को संचालित होते हुए 1 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष में 30 अगस्त को उसने कोरबा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसी के साथ घोषणा की गई थी अगले एक वर्ष तक रक्तदाताओं को ओपीडी की सुविधा यहां पर निशुल्क दी जाएगी। 30 अगस्त से 5 सितंबर तक शिक्षकों के सम्मान में फ्री ओपीडी कैंप भी लगाए जाएंगे।

आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक का संचालन आर केटीसी ग्रुप प्रायोजित और भजनका सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. बीबी बोर्डे निदेशक व  प्रवीण जाखड़ी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुलभ उपचार और निरंतर निशुल्क सेवा के उद्देश्य से 30 अगस्त 2024 को आरोग्य धाम की शुरुआत की गई। केवल 20 में डॉक्टर परामर्श की सुविधा प्राप्त हो रही है। जबकि पैथोलॉजी लैब की सभी जांच बाजार दर से आदि से भी कम मूल्य पर लोगों के लिए उपलब्ध हैं अब तक 12000 लोगों ने जांच कराई है जबकि 4000 से ज्यादा लोगों ने ओपीडी का लाभ लिया है।

पत्रकारों को बताएंगे कि अब तक संस्था की ओर से कई कैंप लगाए गए जिनमें 1000 से भी अधिक लोगों लाभान्वित हुए हैं। विशेष मामलों में संस्था की ओर से लोगों को निशुल्क चश्मा का वितरण भी किया गया है। आरोग्य धाम ने सुनिश्चित किया है कि सोमवार से शनिवार तक गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क परामर्श की सुविधा दी जाएगी जबकि प्रत्येक मंगलवार को सभी नागरिकों के लिए फ्री ओपीडी की सुविधा होगी।

कोरबा जिले में आरोग्य धाम पॉलीक्लिनिक निरंतर इस बात को सुनिश्चित कर रहा है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सस्ती दर पर सुलभ तरीके से उपलब्ध हो सके। कॉन्फ्रेंस में सेवा समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।