बालोद । जिले के संजारी चौकी क्षेत्र में अछोली गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उनकी 10 साल की बेटी की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान सुरेश नेताम, पिता स्वर्गीय कुंजीलाल, और उनकी पुत्री कुमारी नैना नेताम, निवासी ग्राम कोड़ेकसा, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेश अपनी बेटी नैना के साथ ससुराल जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (नंबर CG 07BT 7329) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के कारण बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नैना ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही संजारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

