कोरबा। प्रदेश के प्रमुख नगर निगम में शामिल कोरबा ने हटकर अपनी भूमिका निभाना तय किया है। नगर निगम के गठन के 27 साल बाद ऐसा पहली बार होगा जब रामलीला मेला और दशहरा उत्सव का आयोजन अपने स्तर पर कोरबा में होगा। 3 दिन तक ये कार्यक्रम किए जाएंगे। निगम ने इसके लिए एमआईसी में प्रस्ताव को मंजूरी दी और समिति गठित करने की बात कही।
मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में एमआईसी की बैठक हुई। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय खास तौर पर उपस्थित थे।
यहां पर महापौर की पहल पर 3 दिवसीय रामलीला मेला व दशहरा उत्सव के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया। जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। तीन दिन तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसे औद्योगिक नगर की सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में बढ़ती प्रभावी उपस्थिति से जोडक़र देखा जा रहा है।
मध्यप्रदेश के दौरान विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को भंग करने के साथ नगर निगम कोरबा का गठन किया गया। तब से अब तक 27 वर्ष का समय हो चुका है। इस दौर में पहली बार नगर निगम अपने स्तर पर धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए खास कार्यक्रम करेगा।
बैठक में महापौर ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवनलीला एवं उनके द्वारा स्थापित आदर्श सर्वकालिक एवं सार्वभौमिक हैं, उनके द्वारा समाज के सामने रखें गए आदर्श आज भी उतने ही प्रासांगिक हैं। इसलिए हम इस कार्यक्रम को करेंगे।
बैठक में यूपीएससी उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपए की राशि देने का निर्णय भी हुआ। इसके अतिरिक्त वार्ड क्र. 12 में मिनी गार्डन निर्माण व सौदंर्यीकरण, बुधिया पेट्रोल पम्प से गांधी चौक तक आर.सी.सी. नाली निर्माण सहित विभिन्न वार्डों में जन महत्व के कार्य कराने के प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में हितानंद अग्रवाल,अजय कुमार चन्द्रा,फिरतराम साहू,सरोज शांडिल्य,उर्वशी राठौर, धनकुमारी गर्ग,ममता यादव,भानुमति जायसवाल,अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी एवं पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, एन.के.नाथ, प्रकाश चन्द्रा, विनोद शांडिल्य, सुनील टांडे, तपन तिवारी, रामेश्वर सिंह कंवर, डॉ.संजय तिवारी, रावेन्द्र सिंह, अनिरूद्ध सिंह, अरविंद सिंह, अरविंद वानखेड़े आदि उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















