कोरबा। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आईके कौशिक ने कहा है कि हम अपने देश को विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका के रूप में लाना चाहते हैं तो देश के युवाओं को व्यसन से मुक्त करना होगा। इसकी शुरुआत एक व्यक्ति से किया जाना चाहिए। श्री कौशिक जेबीडी कॉलेज में द्रव्यसन मुक्त युवा एवं राष्ट्रीय विकास विषय पर व्याख्यानमाला में बोल रहे थे।
संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ.प्यारेलाल आदिले ने कहा कि सभी को नशामुक्त की तरफ बढऩा होगा। कार्यक्रम में कु.अंशु, सतीश,अमरेश्वर,आशीष कुमार,संजीत कुमार,साहिल,पंकज, कु. कामना,कु.छाया,कु.कल्पना एवं विजय कुमार ने भी विचार रखे।
प्रोफेसर सीएस रात्रे,आरजी यादव,किशोर दिवाकर, चंद्रकली अनंत, जीलता कंवर ने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.ताहिरा खान ने किया। कार्यक्रम में दुर्गेश महिपाल, श्रीमती माधुरी जायसवाल, धर्मेंद्र निर्मलकर, सुनील जायसवाल ने उपस्थिति दर्ज कराई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















