रमेश चंद्र महापात्रा ने संभाला एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) का पदभार

कोरबा। रमेश चंद्र महापात्रा ने एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण कर लिया है। सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने महापात्रा का स्वागत कर उन्हें सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी। विभागीय अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत-सत्कार किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के प्रमुख व सहयोगी उपस्थित थे।  

एसईसीएल में निदेशक (तकनीकी) का पदभार संभालने से पूर्व रमेश चंद्र महापात्रा, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के झांझरा क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय का अनुभव रखने वाले, श्री महापात्रा परिचालन में रणनीतिक दृष्टिकोण और नवाचारी नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।