कोरबा में सोमवार रात एक मामूली सड़क हादसे ने तूल पकड़ लिया, जब बजरंग दल के राणा मुखर्जी और उनके साथियों ने एक कार सवार युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना सीएसईबी चौकी के सामने हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, राणा मुखर्जी अपने साथियों के साथ धर्मांतरण के मामले में शिकायत दर्ज करने चौकी पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी से एक कार टकरा गई। इस छोटी सी टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। गुस्साए राणा और उनके साथियों ने कार को घेर लिया, उसकी छत पर चढ़कर उत्पात मचाया और कार में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, कार सवार युवक के साथ भी मारपीट की गई।
घटना का वीडियो कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस घटनाक्रम की तहकीकात कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इस घटना ने कोरबा में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है, और सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

