कोरबा।आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कोरबा जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने विशेष दिशा-निर्देश जारी कर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में स्थित शराब दुकानों और आहताओं की सतत निगरानी और जांच करने के आदेश दिए हैं।
यह निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में लागू किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनियंत्रित भीड़ या अव्यवस्था को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस उद्देश्य से जिले भर में निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और नागरिक सुरक्षित माहौल में त्यौहार मना सकें।
कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या चौकी में देने का अनुरोध किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















