कोरबा जिले के पाली रोड दीपका में एक अनोखा और आश्चर्यजनक मामला सामने आया है, जहां धनंजय सिंह की 4 साल की गाय ने बिना गर्भधारण किए दूध देना शुरू कर दिया है। इस दुर्लभ घटना ने पूरे गांव और आसपास के इलाकों में हलचल मचा दी है।
गाय के मालिक ने बताया कि कुछ दिनों से रात में गाय के बंधे स्थान पर सुबह दूध गिरा दिखाई देता था। जब गाय को दुहा गया, तो उससे दूध निकलने लगा, जिसे ग्रामीण चमत्कार मान रहे हैं।
स्थानीय लोग इस गाय को पौराणिक “कामधेनु” का स्वरूप मानकर पूजा-पाठ और दर्शन के लिए धनंजय सिंह के घर पहुंच रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे गाय का आशीर्वाद लेने में जुटे हैं।
धार्मिक मान्यताओं में कामधेनु को समुद्र मंथन से निकला एक दिव्य रत्न माना जाता है, जो इच्छापूर्ति और निरंतर दूध देने के लिए प्रसिद्ध है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पशु चिकित्सकों का कहना है कि हार्मोनल बदलाव या अन्य जैविक कारणों से गाय बिना बछड़ा दिए दूध दे सकती है, हालांकि यह स्थिति बेहद दुर्लभ है।
इस घटना ने ग्रामीणों में उत्साह और आस्था का माहौल पैदा कर दिया है। लोग गाय के दूध को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर रहे हैं और इसे दैवीय संकेत मान रहे हैं। यह गाय अब न केवल गांव बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुकी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















