आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार कश्यप को मिली पीएचडी की उपाधि

कोरबा। जिले के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार कश्यप ने स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर कोरबा का नाम रोशन किया है।

मूल रूप से नवागांव, कटघोरा के निवासी और वर्तमान में पकरिया, कोरबा में रहने वाले डॉ. कश्यप ने ओ.पी.जे.एस. विश्वविद्यालय, राजस्थान से वर्ष 2024 में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री हासिल की। उन्हें यह उपाधि 07 अगस्त 2025 को प्रदान की गई।

डॉ. कश्यप ने बी.ए.एम.एस. (आयुर्वेद) में स्नातक और एम.बी.ए. (हॉस्पिटल मैनेजमेंट) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि में शोध पर्यवेक्षक डॉ. जी.एस. परमार, उनके पिता कृष्ण चन्द्र कश्यप, माता श्रीमती रमशिल्या कश्यप और चिकित्सक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डॉ. कश्यप की इस सफलता से कोरबा जिला गौरवान्वित हुआ है।