कोरबा। श्री कपिलेश्वर महिला मंडल सेवा समिति और पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के तत्वावधान में 23वां कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर दही हांडी, फैंसी ड्रेस, नृत्य प्रतियोगिता और मटकी फोड़ जैसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। दही हांडी प्रतियोगिता में आरएसएस नगर की टीम ने 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार जीता।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ग्रुप-ए और बी से अद्विका मिश्रा और पार्थ गुप्ता प्रथम, शौर्य शर्मा और अभी श्री द्वितीय, तथा दृष्टि साहू और युवराज तृतीय रहे। नृत्य प्रतियोगिता में सनाया घोष और अविका मिश्रा प्रथम, अनिका श्रीवास्तव और चहक सिंह द्वितीय, भव्य अग्रवाल और आण्वी बंसल तृतीय स्थान पर रहे।
60 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। महिलाओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
वृंदावन के इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें नंद-यशोदा और नंदलाला की झांकी, अभिषेक, छप्पन भोग, महा आरती और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्तों ने रास गरबा और सामूहिक नृत्य के साथ भगवान कृष्ण का प्राकट्य दिवस मनाया।
वृंदावन से पधारीं दीदी कल्पना देवी ने राधा नाम संकीर्तन और भजन संध्या प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बाबा कपिलेश्वर नाथ की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया और प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने महिला मंडल के कार्यों की सराहना की। कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथियों में नरेंद्र देवांगन (पार्षद, कोहड़िया), प्रफुल्ल तिवारी (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), अजय विश्वकर्मा, श्रीमती वैशाली रतनपरखी, श्री राजेश दुबे, प्रवीण रतन पारखी, श्रीधर द्विवेदी, वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान, गन्नू दुबे सहित भारी संख्या में महिलाएं और नगरवासी उपस्थित रहे।
मंच संचालन श्रीमती सुधा झा, रिचा सिंह, उषा साहू और संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम में रीना सिंह, सोना दुबे, सीमा दास, सुधा शर्मा, सुनीता नेहरा, पिंकी शर्मा, उषा अग्रवाल, शैलेंद्र पांडे, सुमन राठौर, ममता गुर्जर, मथुरा चंद्र और कंचन पांडे का विशेष सहयोग रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

