कोरबा, 16 अगस्त। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में 2 जून को अपने दोस्त राहुल पटेल पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी गोवर्धन कंवर (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के दिन तालाब के पास राहुल और गोवर्धन के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी दी। बाद में चाकू लेकर लौटे गोवर्धन ने राहुल के गले और हाथ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहुल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
प्रार्थी राकेश कुमार पटेल की शिकायत पर थाना हरदीबाजार में अपराध क्रमांक 94/2025 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 296, 351(2), 109(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई हुई।
16 अगस्त को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में गोवर्धन ने अपराध कबूल किया, और हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















