रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (SECRWWO – सेक्रो) रायपुर मंडल ने महिला यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक नई पहल शुरू की है। संगठन ने सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और वेस्ट सेनेटरी नैपकिन इन्सिनरेटर मशीन का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में सेक्रो की अध्यक्षा श्रीमती शिखा सिंह की उपस्थिति में संगठन की सदस्यों ने महिला यात्री कोच में जाकर यात्रियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें नई सुविधा के बारे में बताया।
इस अवसर पर उपाध्यक्षा श्रीमती अदिति अग्रवाल, सचिव श्रीमती राशी गुप्ता, सह सचिव श्रीमती अमृता साह, श्रीमती नेहा रानी, श्रीमती पूजा गोयल और श्रीमती रोशिनी सिंह भी मौजूद रहीं।
यह सुविधा महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान सेनेटरी उत्पादों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करेगी और अपशिष्ट निपटान की समस्या का समाधान करेगी। इस कदम से रायपुर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

