हिंद खदान मजदूर फेडरेशन की नई कार्यसमिति घोषित, रेशमलाल यादव बने अध्यक्ष

कोरबा। हिंद खदान मजदूर संघ से संबद्ध कोयला फेडरेशन हिंद खदान मजदूर फेडरेशन की नई कार्यसमिति की घोषणा महामंत्री हरभजन सिंह ने की।

नई कार्यसमिति में रेशमलाल यादव को अध्यक्ष, सिद्धार्थ गौतम को कार्यकारी अध्यक्ष, नाथूलाल पांडेय, शिवकांत पांडेय, अशोक पांडेय, अर्जुन सिंह और रणविजय सिंह को उपाध्यक्ष, हरभजन सिंह को महामंत्री, शिवकुमार यादव, राघवन रघुनन्दन और अख्तर जावेद उस्मानी को सहायक महामंत्री, राजेश कुमार सिंह, शरद धंदे और रंजय कुमार को सचिव, एमपी अग्निहोत्री, विनय सिंह और राकेश कुमार को संगठन सचिव, तथा शंकर बेहरा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त, कार्यसमिति में 10 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।